शाहबाद: सहोरा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
शाहाबाद कोतवाली के पाली मार्ग पर सहोरा गांव के निकट शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। पाली थाना के रत्नापुर नगरिया का रहने वाला राजवीर सिंह शाहाबाद से वापस बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था।