कानपुर: रामादेवी चौराहे पर अवैध वसूली करने वाले अभियुक्त टिंकू शुक्ला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रामादेवी चौराहे पर अवैध रूप से ऑटो चालकों से वसूली करने वाले अभियुक्त टिंकू शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की शिकायत ऑटो चालक द्वारा की गई थी। इसके बाद पुलिस क्षेत्र में आई और अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसीपी अभिषेक पांडे ने शुक्रवार 3:00 बजे जानकारी देते हो बताया कि ऑटो चालक की शिकायत पर अभियुक्त टिंकू शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है।