बुलंदशहर: औरंगाबाद के शीतला माता मंदिर में बसौड़ा पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, बासी भोजन का भोग लगाकर मांगी मन्नत
औरंगाबाद कस्बे के प्राचीन नागेश्वर मंदिर परिसर स्थित बसौड़ा मंदिर में बसौड़ा पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शीतला माता के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यता है कि शीतला माता को बासी भोजन (बसौड़ा) का भोग लगाने से घर में सुख-शांति आती है और बीमारियां दूर होती हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिर के समीप स्थित तालाब में स्नान