कोंडागांव: कोंडागांव में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जयंती पर नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आज रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में नगर में भव्य कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कनेरा मार्ग स्थित ब्राह्मण समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर समाज हित में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गय