रक्सौल: एसडीएम रक्सौल ने प्रतिबंधात्मक आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विद्यालयों का किया निरीक्षण
रक्सौल में निजी विद्यालयों द्वारा पुस्तकों, यूनिफॉर्म एवं अन्य शैक्षणिक सामग्रियों की अनिवार्य खरीद से संबंधित जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एसडीएम रक्सौल के द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। व आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। जानकारी जिला प्रशासन के द्वारा शनिवार दोपहर करीब 01:02 बजे दिया गया।