सैदपुर: गोपालपुर में तेज धूप में आंखें चुँधिया जाने से एंबुलेंस से टकराकर गिरा मिस्त्री, ट्रक के रौंदने से हुई मौत
सैदपुर थानाक्षेत्र के फुलवारी गाँव निवासी सबमर्सिबल मिस्त्री 50 वर्षीय गुलाबचंद यादव पुत्र स्व. अग्गु यादव की गोपालपुर में हुई एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जहाँ मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।