धमतरी: धमतरी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ 150 जगहों पर मारी रेड
धमतरी पुलिस द्वारा जिले में एक विशेष सघन अभियान निश्चय चलाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 150 स्थानों पर दबिश दी गई एवं संदेहियों को चेक किया गया। इस दौरान अलग-अलग कुल 30 टीम बनाकर गुंडा-बदमाश, असामाजिक तत्व एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों पर कड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में 04 आरोपी गिरफ्तार किये हैं।