सासाराम: बकरीद पर्व को लेकर सासाराम में नमाज के समय का हुआ एलान, ईदगाह एवं मस्जिदों की भी हुई साफ सफाई
Sasaram, Rohtas | Jun 16, 2024 ईद उल अजहा अर्थात बकरीद का पर्व 17 जून को मनाया जा रहा है। जिसको लेकर सासाराम के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज काफी उत्साह से अदा की जाएगी। जिसको लेकर सासाराम शहर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज के समय का ऐलान किया है। सासाराम के विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिद में सुबह 6:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक नमाज अदा की जाएगी। उसके जानवरों की कुर्बानी होगा।