सासाराम: खंडा स्थित कांव नदी के किनार से 40 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा, दो पर प्राथमिकी दर्ज
Sasaram, Rohtas | Jun 16, 2024 सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडा स्थित कांव नदी के किनारे से पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को पुलिस ने पकड़ा है। जबकि एक शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। इस मामले में पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक एवं शराब कारोबारी किशन चौधरी पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई कर रही है।