सासाराम: कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर नगर थाने के पुलिस ने सासाराम से एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Sasaram, Rohtas | Jun 16, 2024 सासाराम के नगर थाने की पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। सासाराम के नगर थाने के पुलिसकर्मी ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर सासाराम के संजीत पासवान पिता विरेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी शनिवार की देर रात की गई है तथा रविवार को पुलिस के द्वारा न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।