बिंदकी: बिंदकी-ललौली मार्ग पर सराय रावतपुर नहर पुल के समीप खंदक में गिरे ट्रक में लगी आग, चालक और खलासी झुलसे, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के बिंदकी-ललौली मार्ग में सराय रावतपुर नहर पुल के समीप शुक्रवार की भोर पहर लगभग 4:00 बजे लखनऊ से सतना कचरा लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस स्थान पर ट्रक पलटा उस स्थान पर पहले से आग सुलग रही थी जिससे ट्रक में भी आग लग गई और आग का गोला बन गया। ट्रक में फंसे चालक खलासी झुलस गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया ।