भरत तिवारी मौत मामला: जन सुराज प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बेलौटी गांव, निष्पक्ष जांच की मांग
भोजपुर के बेलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में हुई भरत भूषण तिवारी की मौत मामले को लेकर जन सुराज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला।
मनोज भारती ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उन्होंने SIT जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी।
वरिष्ठ नेता किशोर कुमार मुन्ना और मनीष कश्यप ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
#TirhutNews #Bhojpur #BharatTiwari #JanSuraaj #BiharNews
Bihar, India | Jun 20, 2026