मोहनिया: बसंतपुर गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत व्यक्ति के परिजनों को मंत्री संतोष सिंह ने दी सहायता राशि
कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर गांव में बीते दिनों आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बसंतपुर गांव के उपेंद्र सिंह की मौत हो गई थी । इसके बाद बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह और अंचलाधिकारी ने परिजनों को आपदा के तहत चार लाख रुपए का दिया आर्थिक सहायता राशि।