डुमरांव: 21 वर्षों से रेल लाइन की मांग : बलिया–डुमरांव–डिहरी रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति ने वर्षगांठ पर किया आंदोलन का ऐलान
Dumraon, Buxar | Jun 25, 2026 बलिया–डुमरांव–डिहरी रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति ने अपनी 21वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार की दोपहर 1 बजे स्थानीय छठिया पोखर स्थित सभागार में संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन उमेश गुप्ता रौनियार ने किया।