मथुरा: सैनी समाज के जिला अध्यक्ष के परिवार पर जानलेवा हमले, मारपीट और फायरिंग के मामले में एकतरफा कार्रवाई के विरोध में धरना
कान्हा की नगरी मथुरा में दबंगई और पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में आज सैनी समाज का गुस्सा फूट पड़ा। जैत थाना क्षेत्र के राजपुर में सैनी सभा के जिला अध्यक्ष के परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आज सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग सड़क पर उतर आए। जिला मुख्यालय के निकट धरना स्थल पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया