कैराना: कैराना कोतवाली में ईद-उल-अजहा को लेकर अधिकारियों ने की बैठक, कहा- प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी पर होगी कार्रवाई
Kairana, Shamli | May 20, 2026 ईद-उल-अजहा को लेकर बुधवार शाम कैराना कोतवाली परिसर में एसडीएम शिवाजी यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम ने कहा कि ईद का त्यौहार शांति, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। सीओ हेमंत कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ही नमाज अदा की जाए तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न की जाए।