बरेली: बरेली में महिला ने ससुराल पर सनसनीखेज आरोप लगाया, पहली पत्नी जिंदा, दूसरी को छोड़ा और अब तीसरी शादी की तैयारी
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर निवासी नेहा ने एसएसपी बरेली से शिकायत कर अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने उससे दूसरी शादी की थी, लेकिन अब वह तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। नेहा का आरोप है कि ससुराल में यह सब “परंपरा” की तरह चलता है और परिवार के कई लोग दो-दो और तीन-तीन शादियां कर चुके हैं। महिला