मंगलवार को रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में अमन और शांति व्यवस्था खराब कर रहे 4 लोगों को सबक सिखाते हुए सलाखों के पीछे भेज दिया। घटना यहां के विष्णुलोक कॉलोनी की है। मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों में झगड़ा और बवाल शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत आसिफ, समीर, इंतजार मोबीन को गिरफ्तार किया।