कालका: : पिंजौर बाजार में सुनार की दूकान के ताले तोड़ते समय सायरन बजने से भागे चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर
पिंजौर बाजार में स्थित एक सुनार की दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। जानकारी देते हुए दुकानदार नंदकिशोर ने बताया कि रात के समय अज्ञात चोरों के द्वारा उनकी दुकान में चोरी की कोशिश की गई जिसके बाद सायरन बज गया और कर मौका से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है। वही इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं।