कालका: कालका काली माता मंदिर के नजदीक सड़क के बीच अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक
कालका काली माता मंदिर के नजदीक अनियंत्रित होकर आज सुबह एक ट्रक पलट गया। ट्रक बीच सड़क पलटा जिसके कारण सड़क पर जाम लगा गया। जिस समय है ट्रक पलटा उसे समय कोई भी वाहन ट्रक के पास से नहीं गुजर रहा था नहीं तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक के ड्राइवर को इस हादसे में हल्की चोटें आई हैं। वहीं स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के द्वारा ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।