कालका: विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद पहुंची कालका के टगरा में, गांव में यात्रा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
जन-जन तक केंद्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद आज कालका के टगरा पहुंची जहां राजकीय स्कूल टगरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद कालका के चेयरमैन कृष्ण लाल लांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कृष्ण लाल लांबा ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टाल्स का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी ली।