कालका: आईटीआई बिटना में आयोजित युवा संसद में पहुंचे एसीपी कालका, नशे और सट्टे से बचने के बारे में किया जागरूक
आईटीआई बिटना में आज युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर एसीपी कालका जोगिंदर शर्मा पहुंचे। एसीपी जोगिंदर शर्मा के द्वारा मौके पर मौजूद विद्यार्थियों और अध्यापकों को नशे और सट्टे से बचने बारे जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्होंने नशीले पदार्थ बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।