शामली: सहारनपुर में पति की हत्या के बाद आकांशा ने कहा: परिवार के लोग पहले मुझे मारना चाहते थे, पति सामने खड़ा हो गया
Shamli, Shamli | Jun 10, 2026 शामली के खेड़ी बैरागी निवासी शिवकुमार की एक दिन पूर्व मंगलवार को सहारनपुर के रामपुर मनिहारन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी पत्नी आकांशा को यूपी पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम दिलाने स्कार्पियो गाड़ी में लाया था। आकांशा ने रोते हुए बताया कि हमने चार महीने पहले लव मैरिज की थी। वें पहले मुझे मारना चाहते थे, लेकिन पति मेरे सामने खडा हो गया