खंडवा: खंडवा में बनेगा मिनी स्पोर्ट्स सिटी! एक ही जगह जिम, क्रिकेट टर्फ, कैफे और बैंक्वेट हॉल
खंडवा शहर जल्द ही एक आधुनिक स्पोर्ट्स एवं रिक्रिएशन हब के रूप में नई पहचान बनाने जा रहा है। निमाड़ क्लब समिति द्वारा क्लब परिसर में जिम, कैफे, क्रिकेट टर्फ, पिकलबॉल कोर्ट और बैंक्वेट हॉल जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं के संचालन के लिए पीपीपी मॉडल पर निविदा प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन के बाद “उत्साह एरीना” का चयन किया गया है।