दतिया नगर: वीर अहीर निर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष मोहर सिंह यादव ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
वीर अहीर निर्माण सेना के प्रदेश अध्यक्ष मोहर सिंह यादव ने अपने समर्थक संदीप रिझारिया,अरविंद यादव के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। मुख्यमंत्री ने पट्टीका से स्वागत किया.