हरदोई: अटल चौराहे के पास ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, वह खाटू श्याम मंदिर से घर वापस लौट रही थी
Hardoi, Hardoi | Nov 2, 2025 शनिवार करीब पौने दस बजे अटल चौराहे के पास ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार सांडी के नवाबगंज निवासी रामजी गुप्ता की 45 वर्षीय पत्नी निधि गुप्ता रेलवे गंज स्थित खाटू श्याम मंदिर से घर वापस लौट रही थी।वह सिनेमा चौराहे से अटल चौक की तरफ जा रही थी तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी और फिर मौत हो गयी।