बिहार: क्लास में सीट को लेकर विवाद, शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
Bihar, Nalanda | May 29, 2025 बिहार शरीफ के धनेश्वर घाट स्थित 'बिग डाटा फिजिक्स क्लासेस' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार की सुबह 10:30 बजे तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक छात्र की बाल पकड़कर डंडे से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार घटना मंगलवार की बताई जा रही है।कोचिंग संचालक निर्मल कुमार के अनुसार, क्लास में सीट को लेकर दो छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था।