कुंडम: डेहरीकला मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल
डेहरीकला मोड़ के पास बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहाँ रफ्तार के कहर ने दो युवकों को अस्पताल पहुँचा दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम बरौदा निवासी मुकेश रैकवार अपने रिश्तेदारों के साथ दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पिपरिया खमरिया से डेहरीकला की ओर जा रहे थे। रात करीब 9:30 बजे, पीछे से आ रही कार क्रमांक MP 20 CK 4215 के चालक ने