सूरजपुर: मोरडी बांध में कारों से खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में बढ़ा रोष
सूरजपुर जिले के पिलखा पहाड़ स्थित मोरडी बांध में कारों से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक सार्वजनिक स्थल पर वाहनों से जोखिम भरे स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रील बनाने और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह की हरकतें की जा रही हैं, जिससे वहां घूमने आए लोगों की।