बालोद: चौरेल के मजदूर ने भिलाई में लगाई फांसी, होर्डिंग टावर से लटका मिला शव
Balod, Balod | Dec 6, 2025 बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम चौरेल निवासी 50 वर्षीय चंद्रभान विश्वकर्मा में सुपेला (भिलाई) में एक होर्डिंग टावर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह 7 बजे शहरवासियों को शव फंदे में लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक कई वर्षों से भिलाई में मजदूरी कर जीवन गुजार रहा था।