बिजौलिया: बिजौलिया पुलिस ने तीन फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिजौलिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डकैती, एनडीपीएस और स्थाई वारंट के मामलों में लंबे समय से फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 16 साल से फरार इनामी आरोपी राजू कालबेलिया, 13 साल से फरार एनडीपीएस आरोपी मुकेश उर्फ संतोष बंजारा और स्थाई वारंटी राधेश्याम उर्फ राधिया कंजर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आज सोमवार शाम करीब सात बजे बिजौलियां थाना प्