बहराइच: नगर पालिका सभागार में सभासदों ने प्रेस वार्ता की, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवर शाम को नगर पालिका परिषद के सभासदों ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान सभासदों ने नगर पालिका परिषद बहराइच एवं सभासदों के ऊपर लगाए गए आरोपों के विरोध मे नगर मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोशियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है सभासदों का कहना है कि पालिका व सभासदों को बदनाम करने की साजिश की गई है।