ग्वालियर गिर्द: मोबाइल नेटवर्क बंद होने पर खाते से निकले ₹1.64 लाख, ठगों के खिलाफ मामला दर्ज
साइबर अपराधियों ने एक मोबाइल शॉप संचालक को निशाना बनाते हुए ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने इस मामले में मंगलवार शाम अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है, जहां नारायण विहार इलाके मे रहने वाले रामप्रसाद शर्मा के बैंक खातों से साइबर ठगों ने 1लाख 64 हजार रुपये पार कर दिए।