मझौलिया: महनवा दुर्गा मंदिर से अष्टधातु की सूर्य प्रतिमा चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पश्चिम चंपारण के महनवा पंचायत के दुर्गा मंदिर से अष्टधातु की भगवान सूर्य की प्रतिमा चोरी हो गई। चोरी की घटना सप्तमी की रात बिजली कटने के दौरान हुई। पंचायत मुखिया और पूजा समिति की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है। चोरों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों में रोष है।