हैदरनगर: लातेहार के मजदूर की हैदरनगर में जहरीले जीव के काटने से हुई मौत
हैदरनगर थाना क्षेत्र के खिलपर स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार राग जहरीले जीव के काटने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय जमुना सिंह के रुप में हुई है, जो लातेहार जिले के मनिका का निवासी था। बताया जाता है कि वह खिलपर गांव स्थित गोल्ड भट्ठा में मजदूरी करता था। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात सोने के दौरान मजदूर की पीठ में किसी जहरीले जीव ने काटा।