भरतपुर: मथुरागेट थाना इलाके में महिलाओं ने 50 हजार रुपए से भरा पर्स किया चोरी, लड़की ने पीछा कर महिलाओं को पकड़ा
भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में 50 हजार रुपए चोरी कर भाग रही 3 महिलाओं को पकड़ा। तीनों महिलाएं एक लड़की के बैग से उसके रुपयों से भरा पर्स चोरी कर भाग गई। जैसे ही लड़की ने पैसे देने के लिए पर्स निकाला तो, उसका पर्स गायब था। तब जाकर उसे चोरी का पता लगा।