मंदसौर: मंदसौर के भागवत नगर में बिजली सुधारते समय कर्मचारी को लगा करंट, पोल से गिरा; जिला अस्पताल में भर्ती
मंदसौर के भागवत नगर में फ्यूज सुधारते समय बिजली विभाग के कर्मचारी दीपक मालवीय करंट लगने से 10-12 फीट ऊंचे पोल से गिर गए, हादसे में उनके सिर और हाथ में चोट आई तथा सिर में तीन टांके लगाए गए,सहकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर है। विभाग ने जांच शुरू कर दी है,