बड़ामलहरा न्यायालय में पदस्थ आरक्षक मुकेश राजपूत पर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार और उत्पात मचाने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि शनिवार रात करीब 8 बजे बिजावर के दूधाधारी मंदिर व बाजार क्षेत्र में उसने दुकानदारों और राहगीरों से बदसलूकी की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है।