शिकारपुर: शिकारपुर नगर में IPS अफसर के पति ने सुंदरकांड और भंडारा कार्यक्रम कर किया शक्ति प्रदर्शन
शिकारपुर नगर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में IPS अफसर लकी चौहान के पति राहुल शर्मा ने सुंदर कांड और विशाल भंडारे का आयोजन किया। धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के पांच हज़ार लोग शामिल हुए। खासतौर पर संघ, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, किसान नेता, शिक्षक संघ नेता, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां, ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान संघ के लोग शामिल हुए।