मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में ग्रामोदय से अभ्युदय – ग्राम विकास पखवाड़ा के अंतर्गत सेक्टर पनवाड़ी की आदर्श ग्राम पंचायत लड़ावद और निपानिया डाबी में गुरुवार 3बजे करीब जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर एवं ब्लॉक समन्वयक बसंत रावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।