बहराइच: बहराइच में डी.जी.पी. के हाथों से एसपी राम नयन सिंह को प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से किया जाएगा सम्मानित
गणतन्त्र दिवस-2025 के अवसर पर 26 जनवरी को डी. जी.पी. द्वारा एसपी राम नयन सिंह को शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह सिल्वर से सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष गणतन्त्र दिवस के अवसर पर डी.जी.पी., उ.प्र. द्वारा सेवा अभिलेखों एवं शौर्य के आधार पर ‘‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’’ एवं ‘‘सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह’’ प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया जाता है।