मधेपुरा: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में 200 फीट जर्जर गड्ढे नूमा सड़क का जन सहयोग से मिट्टी रावीश देकर समतलीकरण किया गया
मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में सुदामा इंटरप्राइजेज से दक्षिण पश्चिम स्थित सनोज कुमार शिक्षक के घर तक लगभग 200 फीट लंबा जर्जर एवं गड्ढे नुमा सड़क की मरम्मत रविवार को दिन के 1:00 बजे जन सहयोग से कराई गई तकरीबन 25 ट्रेलर मिट्टी एवं राबीस गिरकर जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क का समतलीकरण किया गया