मेहनगर: मेंहनगर थाना की पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में मेंहनगर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक अक्षय प्रताप सिंह व मय हमराह फोर्स ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने के वांछित आरोपी गुलाब यादव पुत्र तूफानी यादव को ग्राम मौलिया से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।