हज़ारीबाग: गरीबों पर बुलडोजर, बड़े अतिक्रमणकारियों पर कब होगी कार्रवाई?
हजारीबाग में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर फुटपाथ पर लगी कई अस्थायी दुकानें हटाईं। कार्रवाई से छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई। उनका आरोप है कि बार-बार गरीबों पर कार्रवाई होती है, जबकि बड़े अतिक्रमणकारियों पर कोई ठोस कदम नहीं उठता। नगर निगम का कहना है कि अभियान सभी के लिए समान रूप से जारी रहेगा।