मखदुमपुर: तेज आंधी-पानी से मखदूमपुर थाना के पास सड़क पर गिरा पेड़
सोमवार के दिन 4 बजे प्रखंड क्षेत्र में आए तेज आंधी और बारिश के कारण मखदुमपुर थाना के समीप मुख्य सड़क पर एक पुराना पेड़ अचानक गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। हालांकि, पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थित बनी रही।