कुम्भराज: जिले में खाद को लेकर बाद अपडेट जिला कृषि अधिकारी ने वीडियो जारी कर बताई स्थिति, डबल लोक केंद्र और समितियो पर पहुंचा खाद
Kumbhraj, Guna | Jun 13, 2026 गुना जिले में खाद को लेकर किसान परेशान है। 13 जून देर रात जिला कृषि अधिकारी संजीव शर्मा ने वीडियो जारी कर कहा, 13 जून 2026 की स्थिति में जिले में 33000 मेट्रिक टन सभी प्रकार का खाद वितरण हो चुका है। 66000 किसानों ने ई टोकन जनरेट किए हैं। 31000 किसान खाद उठा चुके है। जिले में 7 डबल लोक केंद्र, 86 समितियां दुकानों से किसानों ई टोकन से को खाद्य वितरण जारी है।