दनियावां: शाहजहांपुर पुलिस ने खेत की झाड़ी से दो देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए
Daniawan, Patna | Jul 28, 2026 शाहजहांपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवाहिया पर गांव में एक घर बगल में स्थित खेत की झाड़ी से दो देसी कट्टा और 4 जिंदा कारतूस बरामद किया है। शाहजहांपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। तथा हथियार वहां कैसे पहुंचा इसके पीछे किन लोगों का हाथ है इसकी जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष बमबम कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच किया जा रहा है।