खरगोन में महिला कांग्रेस ने वर्ष 2023 में लागू महिला आरक्षण कानून को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को श्रीकृष्ण टॉकीज चौराहा पर यह प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष रवि नाईक के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली।