सोनाहातु: भारी बारिश से नदियों में उफान, कई कच्चे मकान गिरे
सोनाहातू में लगातार हो रही भारी बारिश से पूरे प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। बुधवार रात भर बारिश होने के बाद गुरुवार सुबह सभी नदी नाले उफान पर थे। कांची नदी,राढू नदी और स्वर्णरेखा नदी अपने उफान पर थे। स्वर्णरेखा नदी में भारी बारिश के कारण नदी में तेज उफान दिखाई दिया। बारिश से जामुदाग में कई कच्चे मकान गिरे।