भदोही: पाली सहित विभिन्न स्थानों पर हर घर नल योजना और गो आश्रय स्थलों का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
जल जीवन मिशन के तहत नामित नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग कृष्ण कुमार गुप्त ने शुक्रवार को पाली ग्राम पंचायत सहित विभिन्न पेयजल परियोजनाओं व गो आश्रय स्थलों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जल संयोजन की स्थिति जानी और ग्रामीणों से संवाद किया।